वह कौन कौन-से कलाकार हैं जिनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट हो गई और वो रातों-रात सुपरस्टार बन गए

0
288

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के 5 सुपरस्टार से मिलवाने जा रहे हैं जो केवल एक फिल्म की वजह से पॉपुलर हुए थे। और आज उनकी फिल्म आते ही सुपरहिट हो जाती है। इनमें से कुछ अभिनेता ऐसे भी हैं, जिनकी लोकप्रियता सलमान खान और शाहरुख खान से भी ज्यादा है।

  1. यश– साल 2018 में आई फिल्म केजीएफ चैप्टर वन को भला कौन नहीं देखा होगा।कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म है। इस फिल्म के बाद उन्हें रॉकिंग स्टार भी कहा जाता है। पूरी करियर में उन्होंने इतनी बड़ी फिल्म नहीं दिया था।केजीएफ चैप्टर 1 उनके लिए लाइफ चेंजिंग साबित हुई। खैर केजीएफ चैप्टर 2 आ रही है, जिसकी लोकप्रियता राधे और लाल सिंह चड्डा से भी ज्यादा है।
  2. सनी देओल– 90 के दशक में सनी देओल की कई फिल्में आई जो हिट हुई थी, लेकिन 2001 में आई फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा को कौन भूल सकता है। इस फिल्म के 1.5 करोड़ टिकट बिके थे। यदि आज फिल्म रिलीज होती तो 5000 करोड़ की कमाई कर सकती थी।
  3. अमिताभ बच्चन– अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहते हैं। इनकी फिल्में आज भी पसंद की जाती है। साल 1975 में उन्होंने फिल्म शोले किया था। यह एवरग्रीन फिल्म है, जिसके कई रीमेक बने है। इसमें अजय अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की बेहतरीन दोस्ती दिखाई गई थी।
  4. ऋतिक रोशन– ऋतिक रोशन इकलौते एक्टर हैं, जिसे बिना स्ट्रगल के सुपरस्टार का तमगा मिला था। दरअसल 2000 में आई फिल्म कहो ना प्यार है की बात है, जो रितिक रोशन की पहली फिल्म थी। यह आते ही सुपरहिट हो गई थी। इस फिल्म के लिए ऋतिक को बेस्ट एक्टर और बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवार्ड मिला था। और अब वे बॉलीवुड के मोस्ट पेड अभिनेता हैं।
  5. प्रभास– 2017 में आई फिल्म बाहुबली से पहले प्रभास की उतनी चर्चा नहीं थी। उनकी फिल्में केवल साउथ में देखी जाती थी, लेकिन एस एस राजामौली के निर्देशन में जब बाहुबली आई तो हर जगह प्रभास की चर्चा होने लगी थी। इसके बाद बाहुबली 2 रिलीज हुई थी और फिर साहो देखने को मिली। आज उनका स्टारडम इतना बड़ा है कि सलमान और शाहरुख से पहले प्रभास को फिल्म ऑफर होते हैं.