दुनिया के सबसे खतरनाक हैकर गैरी मैकिनॉन क्या सब कुछ हैक कर सकता है ?

0
1060

दुनिया के खतरनाक हैकर गैरी मैकिनॉन सब कुछ हैक कर सकते हैं –

जैसा कि हम सब जानते हैं कि गैरी मैकिनॉन क्या कुछ हैक नहीं कर सकते है। मैं आपको बता दूं कि वह कुछ भी हैक कर सकते हैं। जहां तक हम सोच भी नहीं सकते, तो आज का ये उत्तर इसी बारे में है, तो चलिये जानते है।

दोस्तों, गैरी मैकिनॉन एक बहुत ही क्यूरियस, रेस्टलेस बालक थे। जिसे एलियंस और यु. फ़. ओ. के विषय में जानकारी प्राप्त करनी थी, इसलिए उसने सोचा कि क्यों ना नासा की वेबसाइट से डायरेक्ट एक्सेस प्राप्त की जाये जिससे वो ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सके, इसलिए उसने 97 यु. एस. मिलिट्री और नासा कंप्यूटर, में एक वायरस को इनस्टॉल किया और उनके कुछ अहम फाइल्स को डिलीट भी कर दिया।

ये सारी चीज़ें वो अपनी क्यूरोसिटी को सतिस्फ़ी करने के लिए कर रहा था। लेकिन यही क्यूरोसिटी ने उसे बाद में पकड़ा दिया।

आपको बता दे कि गैरी मैकिनॉन को बहुत ही जल्द दोषी करार साबित कर दिया गया। क्योंकि उन्होंने मिलिट्री और नासा के वेबसाइट को अपनी गर्लफ्रैंड की आंटी के घर से हैक किया था। वो भी लंदन से।

उन्होंने केवल साइट को हैक कर कुछ फ़ाइल को डिलीट करने ही ठीक नही समझा बल्कि उन्होंने उन लोगों को ये सूचित करना चाहा कि उनकी सिक्योरिटी कितनी खराब है जिसके लिए उसने एक नोटिस बनाकर वेबसाइट में पोस्ट कर दिया। इससे पता चलता है कि गैरी मैकिनॉन कोई आम लड़का नहीं था। उसने यु. एस. मिलिट्री वाशिंगटन नेटवर्क को जहा पर 2000 कंप्यूटर्स मौजूद हैं, उसे उन्होंने 24 घन्टे के लिये बन्द कर दिया था। माना जाता है कि पूरे इतिहास में इससे पहले ऐसा बड़ा मिलिट्री कंप्यूटर हैक कभी पहले नहीं हुआ था।