क्या आपने कभी हवाई जहाजो के कब्रिस्तान के बारे में सुनना है ?

0
462

अमेरिका में एक ऐसी जगह है, जिसे दुनिया में सैन्य विमानों के सबसे बड़े कब्रिस्तान के रूप में जाना जाता है। यहां चार हजार से अधिक बेकार हो चुके सैन्य विमान रखे गए हैं। इसके अलावा विमानों के इस कब्रिस्तान में कई अंतिरक्ष यान भी रखे हुए हैं।

विमानों का सबसे बड़ा कब्रिस्तान एरिजोना के टक्सन रेगिस्तान में है, जो करीब 2600 एकड़ में फैला हुआ है। यह आकार में लगभग 1400 फुटबॉल के मैदानों के बराबर है। यह जगह ‘बोनयार्ड’ के नाम से मशहूर है।

यहां रखे गए विमानों में नए से लेकर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किए गए विमान तक शामिल हैं। शीत युद्ध के समय का बम वर्षक विमान बी-52 भी इस कब्रिस्तान में रखा हुआ है। बी-52 विमान को साल 1990 में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हुए एसएएलटी निशस्त्रिकरण समझौते के बाद अमेरिका ने अपने बेड़े से हटा दिया गया था। इसके अलावा यहां एफ-14 विमान भी रखे हुए हैं, जिसे हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘टॉप गन’ में दिखाया गया है। इस विमान को अमेरिकी नौसेना ने साल 2006 में अपने बेड़े से हटा दिया था।