भीम और द्रौपदी की अनसुनी प्रेम कहानी ।

0
668

क्या आपने कभी सोचा है कि पांच पांडवो में से द्रौपदी का हृदय सबसे ज्यादा किस पांडव के लिए धड़कता था ?

आप कहेंगे यकीनन अर्जुन के लिए क्यूंकि अर्जुन ने ही स्वंवर में द्रौपदी को जीत था।
या फिर धर्मराज युधिष्ठिर ? या शक्तिशाली भीम ?
या फिर सौंदर्य से पूर्ण नकुल ? या कुशाग्र बुद्धि सहदेव?
वैसे लोक कथाओं के अनुसार , पांडवों में द्रौपदी को सबसे प्रिय थे अर्जुन।

लेकिन क्या अर्जुन भी द्रौपदी को पांचों पांडवो में सबसे अधिक प्रेम करता था ???

इसका जवाब है नहीं क्यूंकि अर्जुन कि एक और पत्नी थी सुभद्रा (श्रीकृष्ण की बहन) एवम् वह सुभद्रा के साथ ज्यादा सहज महसूस करता था और उसी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजारता था।

तो अब सवाल आता है कि कौन पांडव द्रौपदी से सबसे अधिक प्रेम करता था ??
तो वह था भीम।

वो कैसे ??

भीम ने द्रौपदी की हर वो इच्छा पूरी की जो उन्होंने जताई, जैसे कि :

  • कुबेर के बगीचे से द्रौपदी के लिए फूल लाना हो तो वह भीम लाए।
  • जब अज्ञातवास के दौरान द्रौपदी को रानी सुदेशना की दासी बन कर रहना पड़ा था तो वो भीम ही थे जो द्रौपदी की इस हालत को देखकर विवशता बस रोते थे ।
  • कीचक का वध किया क्यूंकि उसने द्रौपदी के चरित्र को कलंकित करने की कोशिश की।
  • जयद्रथ को सजा दी क्यूंकि उसने भी द्रौपदी के चरित्र को कलंकित करने की कोशिश की थी।
  • जब द्रौपदी जंगल में भटकते हुए थक गई थी तब भीम ने उन्हें अपने कंधों पर बैठकर रास्ता तय करवाया था।

जब द्रौपदी ने युधिष्ठिर को किचक द्वारा किए गए दुष्कृत्य के बारे में बताया तो युधिष्ठिर ने उन्हें समझाया की क़िचक को मारने से उनके अज्ञातवास के बारे में पता चल जाएगा इसलिए अभी के लिएअपमान को सहन कर लो।

लेकिन जब भीम को यह बात पता चली तो उन्होंने रात में कीचक् के कक्ष में जाकर उसके प्राण पखेरू उड़ा कर अपमान का बदला ले लिया।

जब शकुनि द्वारा रचे चौसर के खेल में दुशासन और दुर्योधन अपनी पूरी नीचता पर उतर आए थे और द्रौपदी की बेइज्जती कर रहे थे तो सभी मूक बनकर बैठे रहे।

ये सब देखकर भीम बीच सभा में से उठकर सबके सामने प्रतिज्ञा करते हैं कि जब तक वो दुशासन की छाती का लहू और दुर्योधन की जंघा का लहू नहीं ले लेता उन्हें मार कर तब तक अपने पूर्वजों को मुंह नहीं दिखायेगा।