औरतों के बारे में कुछ अनसुने रोचक तथ्य

0
446

यूँ तो औरतों को अक्सर पिछड़ा समझ जाता हैं। मगर वास्तव में देखा जाए तो कई मामलों में औरतें पुरुषों से बेहतर होती है। पुराने समय से ही हम पुरुष औरतों को नीचा दिखाने की कोशिश करते आये है,जैसा किसी को नही करना चाहिए इसलिए मैं आज आपको महिलाओ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रही हूँ, जिसे जानना सभी जे लिए जरूरी हैं-

1. जब एक महिला एक पुरुष के प्रति आकर्षित होती है, तो वह सामान्य से अधिक ऊँचे पिच में बात करती है।

2. महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा रंग दिखाई देते हैं। न्यू कैसेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों को कम रंग दिखाई देते हैं।

3. दुनिया की पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर एक महिला थी जिसका नाम Ada Lovelace हैं

4. फिजिकल डिफरेंस की वजह से महिलाओं का सिर्फ दिमाग का आकार छोटा होता है पर उसमें निहित कोशिकाएं बराबर ही होती हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मस्तिष्क नौ प्रतिशत छोटा होता है। इसका यह मतलब नहीं है कि उनकी बुद्धि छोटी होती है। यह मामला बराबर का होता है।

5. महिलाएं जिन्हें पसंद करती हैं उनके खिलाफ एक शब्द भी सुनना पसंद नहीं करती।

6. महिलाओं को डेट्स बहुत याद रहती है। उनकी दोस्ती किससे, किस दिन, कब, कहां और क्यों हुई, सारा लेखा जोखा उनके पास रहता है। अगर आप कभी उनसे कोई बात करें तो वह गड़े मुर्दे उखाड़ देगी, ऐसी बातें याद दिलाएगी जो आपको याद ही न हों।

7. महिला और पुरुष समान मात्रा में भावनाओं का अनुभव करते हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है कि महिलाएं अपनी भावनाओं को पुरुषों की तुलना में ज़्यादा दिखाती है।

8. अगर कोई भी लड़की स्पेशियली आपके लिए कुछ पका कर लाये , तो समझ लीजिए कि आप उसके लिए बेहद खास हैं।

9. महिलाएं इतनी ज़्यादा संवेदनशील होती हैं कि अगर कोई लड़का बेहद सेंटीमेंटल बात कह दे, तो वह उसे जिंदगी भर नहीं भूलती।

10. लड़कियाँ जिससे प्यार करती हैं उसके बारे में हर मिनट सोचती रहती हैं।