अगर हम सेटेलाइट से तस्वीर ले तो वो कितनी साफ़ आएगी

0
605

चलिए सबसे पहले भारत की बात करते हैं।

Cartosat-2E : इसरो (ISRO) द्वारा लांच की गयी सैटेलाइट है यह। इसका उपयोग भारत ने पाकिस्तान पर जब सर्जिकल स्ट्राइक किया था उस समय भारीतय सेना ने आतंकवादियों के पोजीशन को जानने के लिए किया था। कितनी साफ़ तस्वीरें आती है यह सैटेलाइट में लगे कैमरे के रिजालूशन पर निर्धारित है। इस सैटेलाइट पर लगे कैमरे का रिजालूशन 0.6 मीटर है। [1] इतने अच्छे रिजालूशन से आप कार ट्रक आदमी वगैरह देख सकते हैं।

दोहा की तस्वीर :

[2]

GeoEye-2: अब देखते हैं की दुनिया की और सैटेलाइट कैसी हैं। GeoEye-2 डिजिटल ग्लोब की सैटेलाइट है जो कमर्सिअल सैटेलाइट में स्टेट ऑफ़ द आर्ट है। इसका रिजालूशन 0.3 मीटर है। इसकी तर्स्वीर देखिये :

[3]

Cartosat-3 : इसको शायद इसरो इस साल लांच करे और इससे 0.25 मीटर की रिजालूशन की तस्वीर ले सकते हैं।[4]

ड्रोन : अगर आपको इससे अच्छी रिजालूशन चाहिए तो इसको ड्रोन पर कैमरा लगा के कर सकते हैं जो कि सस्ता भी है और इसका रिजालूशन 0.02 मीटर तक जा सकता है।