क्या ऐसा हो सकता है कि कोई भी आइलैंड खरीद के अपना देश बसा सकता है ?

0
442

जी हाँ , अब हर कोई अपना आईलैंड खरीद कर मालिक बन सकता है और आईलैंड की कीमत भी दिल्ली या मुंबई में तीन कमरों का घर खरीदने जितनी।

 

 

 

 

 

 

यह सच है कि दुनिया भर में आईलैंड खरीदे और बेचे जा रहे हैं अगर पैसा है तो कोई भी अपना आईलैंड खरीद सकता है। कई आईलैंड किराए पर भी दिए जा रहे हैं।

आईलैंड खरीदना बिल्कुल घर और मकान खरीदने जैसा है,अपनी पसंद का आइलैंड चुनकर कोई भी अपना आशियाना बसा सकता है। कीमत भी लोकेशन के हिसाब से कम और ज्यादा हो सकती है। आईलैंड खरीदना उतना महंगा नहीं है जितना हम सोचते हैं कई बार तो आइलैंड $1,00,000 यानी ₹72लाख मैं मिल जाता है।

आमतौर पर रईस लोग अपनी छुट्टियां बिताने के लिए सुनसान और दूरदराज का कोई आईलैंड खरीद लेते हैं और अब यह आईलैंड उनकी प्राइवेट प्रॉपर्टी हो जाता है जिसका वह अपनी सुविधा अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

[2]

आईलैंड की कीमतें लोकेशन के हिसाब से कम या ज्यादा होती हैं मसलन सेंट्रल अमेरिका में आईलैंड सस्ते में मिल जाते हैं जबकि यूरोप में इनकी कीमत बढ़ जाती है बहामास और फ्रेंच पोलिनेशिया जैसे इलाकों में आईलैंड खरीदना आसान नहीं होता जहां ज्यादा सुविधा संपन्न होने की वजह से इनकी कीमतें ज्यादा बढ़ जाती हैं।

[3]

कई कंपनियां ऑनलाइन आईलैंड बेचती हैं। इनमें आईलैंड की तस्वीर के साथ उसकी सारी जानकारी दी जाती है। कई आईलैंड इतने सुविधा संपन्न होते हैं कि वहां सिर्फ जाना होता है, बाकि चीजें वहां मौजूद होती हैं। पावर सप्लाई से लेकर सारी सुविधाओं का इंतजाम होता है[4]

[5]

आईलैंड बेचने वाली एक ऑनलाइन कंपनी अपने पास बिक्री के लिए 683 आईलैंड होने का दावा करती है। इसकी वेबसाइट में आईलैंड की तस्वीर के साथ उसकी कीमतों के बारे में बताया गया है।

तो फिर इस जानकारी के साथ घर ही आईलैंड पर बसाने की बात सोची जा सकती है।[6]