होटल और मोटेल में क्या अन्तर है ?

0
389

होटल प्रबन्ध की नई पुस्तकों में 16 प्रकार के होटल का वर्णन मिलता है।

शहर / गाँव मे एक प्रतिष्ठान जहाँ आप सेवा शुल्क दे कर रह सकते है।
होटल में खाने की व्यवस्था भी होती है, साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध भी होती है, होटल की श्रेणी के अनुसार।
सराय, लॉज, धर्मशाला, स्टार श्रेणी होटल, रिसोर्ट, बुटीक होटल, बिज़नेस होटल, पर्यटन होटल, इको टूरिज़म होटल आदि भी प्रकार होते है।

 

 

 

 

 

मोटल : पाश्चात्य सभ्यता में मोटल शब्द की उत्पत्ति हुई थी, रोड/हाईवे आदि में बने होटल को मोटल कहा जाता है, जो कि एक होटल का प्रकार है।

अक्सर यात्री रात को आराम करने के लिए मोटल का उपयोग करते हैं।
तकनीकी तौर पर कमरे कम समय ही उपयोग होते हैं, पहले पेट्रोल पंप के पास हुआ करते थे।
नियमावली में वाहन चालकों के लिए सुविधा केन्द्र होना चाहिए जैसे हवा पानी की व्यवस्था।

 

 

 

 

 

आसान शब्दों में कहा जाए तो जब हम किसी गंतव्य स्थान पर जाते है वहां होटल की सेवा लेते है।

गंतव्य के रास्ते मे जब कुछ समय के लिए रुकते है तो मोटल की सेवा लेते हैं।