असली और नकली देसी घी की पहचान कैसे करें

0
405

आज-कल देसी घी में डालडा घी, उबले आलू, सस्ते तेल आदि को मिलाया जाता है। अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमें पता होना चाहिए कि जो देसी घी हम खा रहे हैं। क्या वह असली है।

असली और नकली देसी घी की पहचान करना हमें आना चाहिए। आओ जानते हैं इसकी पहचान कैसे करें:-

  • थोड़ा सा घी हथेलियों पर लगाकर उसे अच्छी तरह से रगड़े और फिर उसे सूंघे। 7–8 मिनट बाद फिर सूंघे अगर उसी तरह ही शुद्ध घी जैसी महक आ रही हो तो घी असली है। अगर महक आनी बंद हो गई है, या अजीब सी महक आ रही है तो घी नकली है।
  • एक चम्मच घी लें उसे पिघलाएं। हल्का-सा भूरा हो जाए तो घी असली है। अगर हल्का-सा पीला रंग आए तो घी नकली है।
  • घी को एक बर्तन में डाल दें और उसे अच्छी तरह उबाल लें। घी को 24 घंटे तक रख दें। 24 घंटे के बाद अगर घी दानेदार और खुशबूदार हो गया है तो असली देसी घी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो घी नकली है। ‌
  • एक चम्मच घी में एक चुटकी चीनी और थोड़ा-सा हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाएं। अगर घी का रंग लाल हो जाए तो समझो यह नकली है।

इसलिए दोस्तों असली देसी घी की पहचान के लिए इन बातों का पूरा ध्यान रखें।